आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) बेहद निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। केकेआर सीजन के शुरुआती छह मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। शुक्रवार को अहमदाबाद में खेले गए मैच में केकेआर को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की लगातार हार के बाद कोच अभिषेक नायर और कप्तान अंजिक्य रहाणे निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के खिलाफ अपना पद छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि अगले सीजन केकेआर का ही एक पूर्व खिलाड़ी और पूर्व कोच कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल सकता है।
मैकुलम बनेंगे नए कोच?
पीटरसन कहना है कि अगले आईपीएल सीजन में ब्रेंडन मैकुलम केकेआर के नए कोच हो सकते हैं। पीटरसन ने सोशल मीडिया के माध्यम से ये बात कही। हालांकि, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम फिलहाल इंग्लैंड की पु