रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रही है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में उतरते ही आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर 100 मैच खेलने वाली आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन जाएगी। बेंगलुरु और दिल्ली के बीच मुकाबला दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। यह खास मुकाबला उस दिन खेला जा रहा है जब आईपीएल अपने 19 साल पूरे कर रहा है, जिससे इस रिकॉर्ड का महत्व और बढ़ जाता है।
आईपीएल की शुरुआत भी इसी मैदान से
दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल का पहला मुकाबला भी इसी मैदान पर 18 अप्रैल 2008 को खेला गया था, जहां आरसीबी का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ था। उस मैच में ब्रेंडन मैकुलम ने 158* रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसमें 10 चौके और 13 छक्के शामिल थे। उनकी उस पारी की बदौलत केकेआर ने 222 रन बनाए और आरसीबी को 140