Google Analytics Meta Pixel
‘भूत बंगला’ पर नेटिजंस फिदा, सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

‘भूत बंगला’ पर नेटिजंस फिदा, सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘भूत बंगला’ आज शुक्रवार को दर्शकों तक पहुंच गई है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म ऐसे वक्त में रिलीज हुई है, जब थिएटर्स में स्पाई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ सजी हुई है। इसकी टक्कर में आई अक्षय कुमार की फिल्म ने दर्शकों पर क्या असर छोड़ा है? जानिए

दर्शकों को पसंद आई फिल्म

फिल्म ‘भूत बंगला’ को दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। नेटिजंस फिल्म से जुड़ी क्लिप और फोटोज साझा कर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘लगता है हम जोरदार वापसी कर चुके हैं, दोस्तों’।

‘धुरंधर 2’ के बाद ऐसी ही फिल्म की जरूरत थी

यूजर ने लिखा है, ‘यह फिल्म एक अच्छी फैमिली एंटरटेनर है। ‘धुरंधर 2’ के बाद एक ऐसी ही फिल्म की जरूरत थी, जिसे बच्चों के साथ देखा जा सके। इसमें अच्छी कॉमेडी, अच्छा हॉरर और प्रियदर्शन और अक्षय कुमार का पुराना, जाना-पहचाना अंदाज देखने को मिलता है। इसका ह्यूमर कुछ जगहों पर ही असरदार लगता है, लेकिन फिर भी यह एक ‘पैसा वसूल’ फिल्म है। हालांकि, वीएफएक्स और म्यूजिक दर्शकों को खास पसंद नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *