Google Analytics Meta Pixel
वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच

वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) क्रिकेट कनाडा के खिलाफ अपने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के कथित उल्लंघन की जांच कर रहा है, जिसमें टी20 विश्व कप में 17 फरवरी को चेन्नई में खेला गया मैच भी शामिल है जिसमें उसकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। चेपॉक में खेले गए उस मैच में कनाडा आठ विकेट से हार गया था।

डॉक्यूमेंट्री में लगे भ्रष्टाचार के आरोप

हाल ही में प्रसारित एक डॉक्यूमेंट्री में भ्रष्टाचार के आरोपों को उजागर किए जाने के बाद आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) इसकी गहन जांच कर रही है। कनाडा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने लक्ष्य केवल 15.1 ओवर में हासिल कर लिया। ग्लेन फिलिप्स (39 गेंदों पर नाबाद 59 रन) और रचिन रवींद्र (36 गेंदों पर नाबाद 76 रन) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को जीत दिलाई।

एसीयू क्रिकेट कनाडा से जुड़े आरोपों की जांच कर रहा है। इसमें दो सक्रिय जांच शामिल हैं जिनमें क्रिकेट कनाडा पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के आरोप शामिल हैं। ये आरोप 43 मिनट की डॉक्यूमेंट्री से सामने आए हैं जिसका शीर्षक करप्शन, क्राइम एंड क्रिकेट है। यह डॉक्यूमेंट्री कनाडा के खोजी कार्यक्रम द फिफ्थ एस्टेट ने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *