वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति के बाद भी भारत की ग्रोथ का अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) अनुमान लगा चुका है। अब इसकी प्रमुख क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने भारत की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि भारत दोगुनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हो सका, क्योंकि फंडामेंटल्स या बुनियाद मजबूत है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईएमएफ ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था 2026 में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने की संभावना है। वैश्विक आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में यह अनुमान ज