आईपीएल 2026 में एक नया विवाद सामने आया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से (BCCI) से शिकायत की है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में डीजे द्वारा बजाए गए गाने और की गई टिप्पणियां अच्छी नहीं थीं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके ने शिकायत दर्ज करवाई है, उसमें कहा गया है कि मैच के दौरान ‘डोसा, इडली, सांभर, चटनी’ वाला वायरल गाना बजाया गया। यह गाना गना अप्पू ने गाया है और अक्सर सोशल मीडिया पर साउथ इंडियन स्टीरियोटाइप से जोड़कर इस्तेमाल किया जाता है।
बीसीसीआई ने शिकायत पर शुरू की जांच
एक शीर्ष आईपीएल अधिकारी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि हमें सीएसके से शिकायत मिली है और हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। इस बयान से साफ है कि मामला अब आधिकारिक तौर पर बोर्ड के संज्ञान में है और आगे कार्रवाई संभव है।
सीएसके मैनेजमेंट की कड़ी प्रतिक्रिया
सीएसके के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, ‘डीजे आमतौर पर घरेलू टीम का समर्थन करते हैं, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्थिति अलग थी। हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ टिप्पणियां की ग