गुना। बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य का बयान इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. गुना में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने जिला कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल पर तीखा हमला किया है. तंज कसते हुए कहा कि सांसद बाद में बनना, पहले कुछ करके दिखाइए.
पन्नालाल शाक्य ने क्या कहा?
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में विधायक पन्नालाल शाक्य द्वारा दिया गया बयान सुर्खियों में बना हुआ है. कलेक्टर कन्याल की कार्यशैली को लेकर उन्होंने तीखा प्रहार किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक संत ने कहा है कि रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून. जिला कलेक्टर इस समय जो काम कर रहे है या करवा रहे हैं, सम्मान के पात्र हैं. वे शहर की जीवनदायिनी नदी गुनिया की बहुत जोर-शोर सफाई