हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने जालंधर की एक यूनिवर्सिटी में परफॉर्मेंस दी। अपने कॉन्सर्ट के दौरान, एक्टर ने दिवंगत सिंगर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस की झलक दिखाई दे रही है। आशा की पोती, जनाई भोसले ने इस पर प्यार बरसाया है।
वायरल वीडियो में क्या है?
मंगलवार को, फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आशा भोसले का गाना ‘दम मारो दम’ (हरे रामा हरे कृष्णा) गाते हुए नजर आ रहे हैं। जब वह परफॉर्म कर रहे थे उस वक्त बैकग्राउंड में आशा भोसले की तस्वीरें लगी थीं। फरहान के साथ दर्शकों ने उनका स्वागत किया और उनके साथ सुर मिलाए।
फरहान अख्तर ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी
वीडियो के साथ, फरहान ने एक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने लाख, ‘उस महान हस्ती की याद में। कल रात हमारी परफॉर्मेंस की एक झलक, जब हम सब मिलकर आशा जी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक साथ आए थे। उन्हें याद करने का सबसे अच्छा तरीका है, उनके काम का जश्न मनाना।’क्या मुश्किल में थे राजेश खन्ना? इस वजह से कामयाब होते जा रहे थे अमिताभ बच्चन; प्रेम चोपड़ा ने किए खुलासे
जनाई ने बरसाया प्यार
इस पोस्ट पर आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने लाल दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।