साउथ के बेहतरीन एक्टर राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ में व्यस्त हैं। वह तीन बच्चों के पिता हैं। उनकी दो बेटियां हैं और एक बेटा है। हाल ही में उन्होंने पेरेंटिंग पर बात की है। अभिनेता ने अपने बच्चों को अपनी धड़कन बताया है। उन्होंने सख्त पिता होने के बारे में भी बात की है।
किस तरह के पिता हैं राम चरण?
एस्क्वायर इंडिया से बातचीत में उनसे पूछा गया कि वह सख्त पिता हैं या फिर मजेदार। इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं एक सख्त किस्म का पिता हूं। ऐसा पिता जो उन्हें कूदने, मिट्टी में खेलने, चढ़ने और रिस्क लेने देता है। उनकी मां उन्हें प्यार-दुलार देती हैं और जब उन्हें हिम्मत चाहिए होती है, तो वे मेरे पास आते हैं।’