आईपीएल 2026 में मैचों की अवधि लगातार बढ़ती जा रही है और इसकी बड़ी वजह अब सिर्फ धीमी ओवर गति ही नहीं, बल्कि वाइड-नो बॉल रिव्यू और बार-बार लिए जा रहे मेडिकल टाइम-आउट भी बन गए हैं। रविवार यानी 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया मुकाबला इसका ताजा उदाहरण रहा, जो चार घंटे से ज्यादा चला और रात करीब 12 बजे जाकर समाप्त हुआ।
वाइड रिव्यू और मेडिकल टाइम आउट से लंबे खिंच रहे IPL मैच
दरअसल, आईपीएल में हर टीम को प्रति पारी दो डीआरएस रिव्यू मिलते हैं। पहले इनका उपयोग सिर्फ आउट के फैसलों पर होता था, लेकिन अब कप्तान वाइड और नो बाल जैसे फैसलों पर भी रिव्यू ले रहे हैं। इससे मैच की गति पर असर पड़ रहा है और ओवर पूरे करने में अधिक समय लग रहा है।
इतना ही नहीं, टीमें रणनीतिक रूप से मेडिकल टाइम आउट का भी इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे खेल बार-बार रुक रहा है। मुंबई और आरसीबी के मुकाबले में यह समस्या और साफ नजर आई, जब आरसीबी ने मैच के अं