Google Analytics Meta Pixel
IPL में दिखा अनोखा नजारा, भाई के विकेट पर भाई का जश्न

IPL में दिखा अनोखा नजारा, भाई के विकेट पर भाई का जश्न

आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सिर्फ मैच ही नहीं, बल्कि दो भाइयों की कहानी भी सुर्खियों में रही। हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के बीच रिश्तों में खटास की अटकलें तेज हो गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हुई जब हार्दिक पांड्या के आउट होने पर क्रुणाल ने काफी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। यह दृश्य फैंस के लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि दोनों भाई पहले मैदान पर अक्सर एक-दूसरे के साथ मजाक और गर्मजोशी दिखाते थे।

हार्दिक के आउट पर क्रुणाल का जश्न क्यों चर्चा में?

मैच के दौरान हार्दिक पांड्या 22 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रहे थे। वह बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में जैकब डफी की गेंद पर आउट हो गए, जहां कैच रोमारियो शेफर्ड ने लपका। जैसे ही विकेट गिरा, क्रुणाल पांड्या तेजी से दौड़ते हुए आए और काफी जोश के साथ जश्न मनाया। उन्होंने अजीब तरीके से सिर को भी घुमाया। यह जश्न इतना आक्रामक था कि सोशल मीडि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *