नई दिल्ली। प्रमुख कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी संपूर्ण मॉडल श्रृंखला की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। मई 2026 से कंपनी की सभी लोकप्रिय गाड़ियों पर इसका असर देखने को मिलेगा। कंपनी अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में अधिकतम एक प्रतिशत तक की वृद्धि करने जा रही है, हालांकि हर मॉडल और उसके अलग-अलग विकल्पों के हिसाब से कीमतों में बदलाव अलग-अलग हो सकता है। इस कीमत बढ़ोतरी के पीछे कंपनी ने उत्पादन लागत में लगातार हो रही वृद्धि को मुख्य वजह बताया है। कच्चे माल, परिवहन और अन्य परिचालन खर्चों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। हुंडई ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसने काफी समय तक इन बढ़ती लागतों को स्वयं वहन करने की कोशिश की थी, ताकि ग्राहकों पर सीधा बोझ न पड़े। लेकिन अब खर्चों में लगातार बढ़ोतरी के चलते कंपनी को इसका कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना पड़ रहा है। यह साल 2026 में दूसरी बार है जब हुं