वॉशिंगटन। मिडिल ईस्ट में युद्ध और अमेरिका में करीब आते मध्यावधि चुनावों के बीच ऐसा लग रहा था कि वाइट हाउस जेफरी एपस्टीन के मामले से उबर चुका है। एपस्टीन मामले में ट्रंप को उनके दूसरे कार्यकाल के पहले साल से ही परेशान किया था। लेकिन अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के बयान ने वाइट हाउस के सहयोगियों को हैरान किया है। मेलानिया ने यौन अपराधी एपस्टीन से किसी भी तरह के जुड़ाव से इंकार किया, तब लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इस समय में यह घोषणा क्यों की, जब यह मामला सुर्खियों से हट चुका था।
फर्स्ट लेडी मेलानिया ने पहले से तैयार बयान पढ़ा जिसमें उन्होंने कहा