निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और अभिनेता अनुराग कश्यप ने रणवीर सिंह की मेहनत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि रणवीर अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ में जो समर्पण दिखाया है, वह उनके लिए कोई नई बात नहीं है। क्योंकि इससे पहले वो ‘लुटेरा’ में काफी हद तक आगे चले गए थे।
‘लुटेरा’ का एक किस्सा
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार, अनुराग कश्यप ने अपनी पुरानी फिल्म ‘लुटेरा’ के एक दिलचस्प किस्से को याद किया और बताया, ”लुटेरा’ में क्लाइमेक्स सीन में रणवीर को गोली लगती है। उस दर्द को असली महसूस करने के लिए रणवीर ने किसी को कुछ बताए बिना अपने पेट पर एक क्लिप लगा ली। उन्होंने इतनी शिद्दत से सीन किया कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था।’
अनुराग ने की रणवीर की तारीफ
अनुराग ने आगे कहा, ‘रणवीर ने अपना दर्द किसी से नहीं बताया। जब तक वे चल-फिर नहीं पा रहे थे, तब तक किसी को पता ही नहीं चला। ‘लुटेरा’ ने ‘धुरंधर’ जितनी कमाई नहीं की, लेकिन रणवीर का यह जुनून ही सबसे बड़ी बात है।’
‘धुरंधर’ की सफलता
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता का आनंद ले र