बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के 2025 चुनाव अब गंभीर विवादों में घिर गए हैं। बांग्लादेश सरकार द्वारा गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह संदिग्ध बताया है। पूर्व जज ए.के.एम. असदुज्जमान की अगुआई वाली पांच सदस्यीय समिति ने खेल मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में कहा कि चुनाव में वोटर डराए गए, नियमों का उल्लंघन हुआ और निष्पक्षता पूरी तरह गायब थी।
‘चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं था’
सरकारी रिपोर्ट पेश करते हुए खेल निदेशक मोहम्मद अमीनुल अहसान ने साफ कहा, ‘चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष या पारदर्शी नहीं थी। मतदाताओं को डराया गया और प्रक्रियागत गड़बड़ियां बड़े स्तर पर हुईं।’ उन्होंने यह