Google Analytics Meta Pixel
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती

पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। सिडनी में ईस्टर के दिन हुए ड्रिंक एंड ड्राइविंग मामले में अब नए खुलासे सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर्नर ने खुद पुलिस के सामने माना कि उन्होंने गाड़ी चलाने से पहले शराब का सेवन किया था।

वॉर्नर का कबूलनामा

पुलिस के मुताबिक, वॉर्नर ने बताया कि वह एक दोस्त के साथ समय बिता रहे थे और उसी दौरान उन्होंने शराब पी थी। उन्होंने कहा, ‘मैंने गाड़ी चलाने से पहले तीन ग्लास वाइन पी थी।’ यह बयान मामले को और गंभीर बना देता है, क्योंकि यह सीधे तौर पर ड्रिंक-ड्राइविंग की पुष्टि करता है।

चेकिंग के दौरान पकड़े गए

घटना के दौरान पुलिस सिडनी के एक इलाके में रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग कर रही थी। इसी दौरान एक वैन चेकपोस्ट से पहले ही रुक गई, जिस पर पुलिस को शक हुआ। जब अधिकारियों ने वॉर्नर की जांच की, तो उनका अल्कोहल टेस्ट पॉजिटिव आया। इसके बाद उन्हें मरौब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां आगे की जांच में उनका ब्लड अल्कोहल लेवल 0.104 पाया गया, जो कानूनी सीमा से दोगुना से भी ज्यादा है।

कोर्ट में पेशी तय

इस मामले में वॉर्नर पर मिड-रेंज ड्रिंक-ड्राइविंग का आरोप लगाया गया है। उन्हें सात मई को कोर्ट में पेश होना है। अगर दोषी पाए जाते हैं, तो उनके करियर और कमर्शियल डील्स पर असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *