नई दिल्ली|बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग हुई. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. इसमें कुल एक लाख 74 हजार 207 करोड़ के प्रस्तावों और प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है. मीटिंग में हुए फैसलों में किसान को बड़ा तोहफा दिया गया है. किसानों के लिए 41 हजार 534 करोड़ की खाद सब्सिडी को मंजूरी दी गई है|
किसानों के लिए खाद सब्सिडी 4317 करोड़ बढ़ी
केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में किसान, ऊर्जा और यातायात को फोकस किया गया. खरीफ 2026 के लिए न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी को लगभग 41 हजार 534 करोड़ की मंजूरी दी गई है. इसमें पिछली बार की तुलना में 4317 करोड़ रुपये बढ़ाए गए हैं. मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण दुनियाभर में पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर दिक्कत आ रही है. जिसके कारण कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ा