Google Analytics Meta Pixel
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल

स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल

‎गुना। शहर के प्रमुख वंदना कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रार्थना से पहले स्कूल परिसर में अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में करीब तीन दर्जन बच्चे, अभिभावक और स्कूल स्टाफ घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बच्चे प्रार्थना के लिए एकत्रित हो रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड आ गया और उन्होंने बच्चों व मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। कई बच्चे घबराकर इधर-उधर भागने लगे, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ गई। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल घायलों को स्कूल के चि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *