आईपीएल 2026 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से हरा दिया। मैच में आरसीबी के टिम डेविड ने जिस विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की उसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। डेविड को उनकी 25 गेंदों पर आठ छक्कों से सजी 70 रनों की नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
डेविड ने की कार्तिक की तारीफ
मैच के बाद टिम डेविड ने भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और आरसीबी के बल्लेबाजी कोच और मेंटर दिनेश कार्तिक की जमकर प्रशंसा की। डेविड ने कहा, ‘दिनेश कार्तिक के साथ काम करना बहुत कीमती है। उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी से सीखना हमारे क्रिकेट को लगातार बेहतर बना रहा है। हम अपने बेसिक्स पर ध्यान रखते हैं और फिर अपनी ताकत के हिसाब से गेम को आगे बढ़ाते हैं।’
आरसीबी की बल्लेबाजी में आया बदलाव
दिनेश कार्तिक आरसीबी के लिए सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में एक रहे हैं। दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने आईपीएल 2025 में मेंटर और बल्लेबाजी कोच बनाया था। उनकी नियुक्ति के बाद निश्चित रूप से टीम की बल्लेबाजी