इस्लामाबाद। ऑपरेशन सिंदूर में तबाही से बचने के लिए अमेरिका के तलबे चाटकर खुद को बचाने की जद्दो जहद करने वाला पाकिस्तान एक बार फिर गीदड़ भभकी देने लगा है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करते हुए गीदड़ भभकी दी है। शनिवार को सियालकोट में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में दोनों देशों के बीच कोई संघर्ष होता है, तो वह केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उसकी मार कोलकाता तक पहुँच सकती है।आसिफ ने बिना किसी ठोस सबूत के भारत पर फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन (छिपकर हमला करने की साजिश) का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर भारत की ओर से कोई भी सैन्य कार्रवाई की जाती है, तो पाकिस्तान उसका जवाब भारतीय क्षेत्र के काफी अंदर तक घुसकर देगा। रक्षा मंत्री ने आक्राम