Google Analytics Meta Pixel
राहुल अरुणोदय बनर्जी को याद कर पत्नी ने लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

राहुल अरुणोदय बनर्जी को याद कर पत्नी ने लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन से बंगाली सिनेमा में शोक की लहर है। 29 मार्च को उनका निधन ओडिशा-पश्चिम बंगाल सीमा के पास तालसारी बीच पर पानी में डूबने से हुआ। उनके निधन के बाद पहली बार उनकी पत्नी, अभिनेत्री प्रियंका सरकार ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने फैंस से एक गुजारिश की है।

प्रियंका सरकार ने की गुजारिश

प्रियंका सरकार ने पोस्ट में लिखा ‘यह हमारे लिए अत्यंत शोक का समय है। इस कठिन क्षण में, हम विनम्रतापूर्वक आपसे कुछ एकांत और निजता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। इस समय एक बच्चा, एक मां, एक परिवार और प्रियजन हैं जो मिलकर इस नुकसान का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं।’उन्होंने आगे लिखा ‘हम मीडिया में अपने दोस्तों और सहकर्मियों से विनम्रतापूर्वक आग्रह करते हैं कि वे हमारी सीमाओं का सम्मान करें, हमारे निजी मामलों में दखल न दें। हमें शांति से शोक मनाने का अवसर दें। इस समय आपकी समझ और समर्थन हमारे लिए पहले से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं।’

कैसे हुआ अभिनेता का निधन?

राहुल अरुणोदय बनर्जी एक टीवी सीरियल ‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग के सिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *