Google Analytics Meta Pixel
लंदन में रहने की खबरों पर कोहली का बड़ा बयान

लंदन में रहने की खबरों पर कोहली का बड़ा बयान

विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि लंदन में समय बिताना है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले ओवरसीज यानी विदेशी खिलाड़ी तक कह दिया। इस पर कोहली ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता, आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? ओवरसीज खिलाड़ियों से पूछिए। मैं ओवरसीज खिलाड़ी नहीं हूं। क्या मैं ओवरसीज खिलाड़ी हूं?’ उनका यह जवाब हल्के-फुल्के अंदाज में था, लेकिन इससे उन्होंने साफ कर दिया कि ऐसी बातों को वह ज्यादा तवज्जो नहीं देते।

शानदार शुरुआत, वही पुराना अंदाज

आईपीएल में कोहली ने धमाकेदार शुरुआत की। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले ही मैच में उन्होंने मैच जिताऊ पारी खेली और यह संकेत दे दिया कि वह इस सीजन में भी फॉर्म में हैं। आरसीबी की टीम इस बार अपने खिताब को बचाने उतरी है, जिसे उन्होंने पिछले सीजन में पहली बार जीता था। कोहली इस बार भी टीम की अगुवाई अपने अनुभव और प्रदर्शन से कर रहे हैं।

लंबे इंतजार के बाद मिली राहत

आरसीबी के साथ खिताब जीतने के लंबे इंतजार को याद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *