पेरिस। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अमेरिका और फ्रांस के बीच जुबानी तनातनी तेज हुई है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अपनी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के बारे में की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा की। दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान मैक्रों ने कहा कि ट्रंप की बातें अशालीन और स्तरहीन हैं और वे बहुत ज्यादा बोलते हैं। दरअसल यह प्रतिक्रिया ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटे बाद आई, जिसमें उन्होंने मैक्रों के साथ हुई फ़ोन कॉल का जिक्र कर फ्रांसीसी राष्ट्रपति का मजाक उड़ाया। ट्रंप ने कहा