जोधपुर। जोधपुर के बाड़मेर रोड पर रविवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। भाण्डू गांव के पास एक पेट्रोल पंप के निकट खड़ी कार में अचानक आग लग गई, जिसमें चालक जिंदा जल गया। आग इतनी भीषण थी कि पूरी कार कुछ ही देर में जलकर खाक हो गई।
घटना के हालात सामान्य नहीं
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के हालात सामान्य नहीं लग रहे हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि कार में आग लगाई गई हो सकती है और चालक को जानबूझकर जिंदा जलाया गया। हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव बुरी तरह झुलस गया।