आईपीएल 2026 में शुक्रवार को पंजाब ने चेपॉक में चेन्नई को पांच विकेट से हरा दिया। यह इस सीजन चेन्नई की लगातार दूसरी हार रही, जबकि घरेलू मैदान पर यह सीएसके की लगातार छठी हार रही। पिछले सीजन से चला आ रहा सिलसिला अभी तक जारी है। इस सीजन के लिए टीम ने संजू सैमसन को भी अपनी टीम से जोड़ा, लेकिन वह पिछले दो मैचों में विफल रहे हैं।
राजस्थान के खिलाफ संजू छह रन और पंजाब के खिलाफ सात रन बनाकर आउट हुए। उनकी और ऋतुराज गायकवाड़ की ओपनिंग जोड़ी से टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अभी तक दोनों उम्मीद पर खरे नहीं उतरे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सीएसके ने संजू के आने के बाद ओपनिंग जोड़ी भी बदली। पिछले सीजन म्हात्रे ने बतौर ओपनर अच्छी पारियां भी खेली थीं। इसके बावजूद इससे छेड़छाड़ किया गया।
नंबर-3 पर संजू का प्रदर्शन ज्यादा बेहतर
दरअसल, संजू ने टीम इंडिया के लिए पिछले कुछ वर्षों में ओपनिंग करते हुए बेहतरीन पारियां खेली हैं, लेकिन आईपीएल में ओपनिंग करते हुए उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। बावजूद इसके उनसे ओपनिंग करवाया जा रहा है। वहीं, आयुष तीसरे नंबर पर उतर रहे हैं। यहीं सीएसके से भारी गलती हो रही है। संजू ने बतौर ओपनर आईपीएल में 33 पारियां खेली हैं और 24.87 की औसत और 136.3 के स्ट्राइक रेट से 796 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 74 रन का रहा है। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए।
वहीं, नंबर तीन पर संजू ने 94 पारियां खेली हैं और 38.22 की औसत और 143.33 के स्ट्राइक रेट से 3096 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 119 रन का रहा है। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 20 अर्धशतक भी जड़े हैं। ऐसे में सीएसके के टीम मैनेजमेंट को इस पर विचार करना चाहिए। आगे चलकर टीम मैनेजमेंट इस पर फैसला ले भी सकता है। आईपीएल 2025 से लेकर अब तक सीएसके कई ओपनिंग जोड़ियां बदल चुकी है। पिछले सीजन रचिन रवींद्र के साथ डेवोन कॉनवे, डेवोन कॉनवे