Google Analytics Meta Pixel
अमेरिकी का दूसरा एफ-35 फाइटर जेट गिराने का ईरान ने किया दावा, पायलट का बचना मुश्किल

अमेरिकी का दूसरा एफ-35 फाइटर जेट गिराने का ईरान ने किया दावा, पायलट का बचना मुश्किल

तेहरान। ईरान ने अमेरिका का शक्तिशाली एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट मार गिराने का दावा किया है। ईरानी बलों ने अमेरिका का दूसरा एफ-35 लड़ाकू विमान मार गिराया है। एजेंसी ने यह भी दावा कि पायलट को गंभीर चोटें आई हैं और उसके बचने की संभावना कम है। अभी तक अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस बारे में कोई बयान या टिप्पणी नहीं की है। ईरान के खतम अल-अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक सेंट्रल ईरान के क्षेत्र में दूसरा अमेरिकी एफ-35 स्टील्थ फाइटर मार गिराया गया। बयान में कहा कि एफ-35 लाइटनिंग-2 को ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने निशाना बनाया। यह फाइटर जेट ब्रिटेन में रॉयल एयर फोर्स लेकनहीथ से जुड़े एक स्क्वाड्रन का हिस्सा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्य ईरान के ऊपर एक दूसरे पांचवीं पीढ़ी के अमेरिकी एफ-35 विमान पर हमला कर उसे मार गिराया। टकराते समय और क्रैश के दौरान जबरदस्त धमाके को देखते हुए इस बात की संभावना कम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *