वेल्लोर | अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने द्रमुक (डीएमके) प्रमुख और मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन पर निशाना साधा। पलानीस्वामी ने डीएमके नेता पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि स्टालिन केवल भाजपा के साथ गठबंधन के कारण उनकी पार्टी को ‘मुस्लिम-विरोधी’ करार दे रहे हैं।पलानीस्वामी ने कहा कि द्रमुक ने अल्पसंख्यकों को धोखा देकर उनके वोटों से सत्ता हासिल की। उन्होंने तिरुनेलवेली में एक पुलिस उप-निरीक्षक का मामला बताया, जिसने मुख्यमंत्री से जान खतरे में होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा. “किसी ने ध्यान नहीं दिया। अगले दिन नमाज पूरी करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। क्या इस तरह आप अल्पसंख्यकों की रक्षा करते हैं?”
गिनाईं अपने शासन की अल्पसंख्यकों के लिए योजनाएं
अन्नाद्रमुक शासन के दौरान मुसलमानों के लिए लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं की एक श्रृंखला को सूचीबद्ध करते हुए पलानीस्वामी ने द्रमुक के ट्रैक रिकॉर्ड पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा, “स्टालिन हमें सिर्फ इसलिए मुस्लिम-विरोधी बता रहे हैं क्योंकि हमने गठबंधन बनाया है। द्रमुक ने 1999 के लोकसभा चुनाव और 2001 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया था। क्या तब भाजपा एक अच्छी पार्टी थी?”मुख्यमंत्री स्टालिन के इस दावे की पृष्ठभूमि में कि प्रधानमंत्री ने केवल राजग (एनडीए) का उल्लेख किया और पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तक नहीं कहा, अन्नाद्रमुक प्रमुख ने इस बात पर जोर दिया कि अन्नाद्रमुक सरकार बनाएगी और वही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।
स्टालिन के आरोपों का चुन-चुन कर दिया जवाब
अम्बुर के पास एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अ