Google Analytics Meta Pixel
IPL में अभिषेक शर्मा पर बड़ी कार्रवाई, लगा जुर्माना

IPL में अभिषेक शर्मा पर बड़ी कार्रवाई, लगा जुर्माना

सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर आईपीएल का चाबुक चला। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के बाद अभिषेक पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है, जबकि उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि अभिषेक के खिलाफ यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने मैच के दौरान अपशब्द कहे थे और अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी।

अभिषेक ने स्वीकार किया जुर्माना

मैच रेफरी ने अभिषेक पर आईपीएल की आचार संहिता के 2.3 के उल्लंघन का आरोप लगाया जो मैच के दौरान अपशब्द कहने से जुड़ा है। अभिषेक ने इस जुर्माने को स्वीकार किया। आईपीएल के बयान के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा पर आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी मिला है। यह उल्लंघन उन्होंने ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान किया था। उन्होंने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल-1 के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया। आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

विवादित तरीके से आउट हुए थे अभिषेक

आईपीएल के द्वारा जारी बयान में हालांकि घटना का सटीक विवरण नहीं दिया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि जब वरुण चक्रवर्ती द्वारा डीप में कैच लेने के बाद अभिषेक विवादास्पद तरीके से आउट हो गए थे और काफी निराश थे उसी वक्त उन्होंने अपशब्द कहे थे और अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी। अभिषेक का बल्ला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *