Google Analytics Meta Pixel
चीन ने बनाया विशाल कार वाहक सुपर जहाज, समा जाएंगी 10,000 से ज्यादा गाड़ियां

चीन ने बनाया विशाल कार वाहक सुपर जहाज, समा जाएंगी 10,000 से ज्यादा गाड़ियां

बीजिंग। चीन के क्वांगचो शिपयार्ड इंटरनेशनल ने एक कार वाहक जहाज बनाया है, जिसने दुनिया को हैरान कर दिया है। यह जहाज इतना विशाल है कि इसमें 10,000 से भी ज्यादा गाड़ियां एक साथ समा सकती हैं। इस विशालकाय जहाज ने अपने समुद्री परीक्षण की शुरुआत कर दी है। दक्षिण कोरिया की एचएमएम कंपनी के लिए बनाया गया यह जहाज समुद्री व्यापार की दुनिया में गेम-चेंजर साबित होने वाला है। यह दुनिया का पहला ऐसा दोहरे ईंधन वाला पोत है, जिसकी क्षमता पांच अंकों में पहुंच गई है।
आधुनिक तकनीक और विशाल आकार के मेल ने इसे शिपिंग इंडस्ट्री का ‘बाहुबली’ बना दिया है। इस जहाज की लंबाई 230 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर है। इसका स्ट्रक्चरल ड्राफ्ट 10.5 मीटर रखा गया है, ताकि गहरे समुद्र में यह पूरी स्थिरता के साथ चल सके। इस जहाज की रफ्तार 19 समुद्री मील यानी करीब 36 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह रफ्तार भारी भरकम माल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *