Google Analytics Meta Pixel
फिल्म ‘वाराणसी’ टीम ने हनुमान जी को किया नमन, शेयर किया संदेश

फिल्म ‘वाराणसी’ टीम ने हनुमान जी को किया नमन, शेयर किया संदेश

आज पूरे देश में हनुमान जयंती मनाई जा रही है। भक्त अपने-अपने तरीके से हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मामले में सिनेमा जगत भी पीछे नहीं है। इस मौके पर अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ के मेकर्स ने हनुमान जयंती की खास अंदाज में बधाई दी है।

‘वाराणसी’ के मेकर्स ने दी बधाई

‘वाराणसी’ के मेकर्स ने हाल ही में एक्स पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है। यह क्लिप ‘वाराणसी’ के पहले लुक की है। इसमें हनुमान की झलक दिख रही है। इसके कैप्शन में मेकर्स ने लिखा है ‘अपने भीतर की शक्ति का उत्सव मनाएं। उस भक्ति का उत्सव मनाएं जो पहाड़ों को भी हिला देती है।’ कई यूजर्स ने मेकर्स को भी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।

कब आया टीजर?

आपको बता दें कि पिछले साल 15 नवंबर को हैदराबाद में एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के लाइव इवेंट में इसका टीजर लॉन्च किया गया था। ‘वाराणसी’ के टीजर की शुरुआत वाराणसी नगरी की झलक से हुई। इसमें कई ऋषि हवन करते हुए नजर आए। इसमें बहुत सारे जानवरों की झलकी दिखी थी। यहीं एक वानर को दिखाने के बाद हनुमान की झलक दिखी। इसके बाद हनुमान को लंका जलाते हुए एक मोशन पोस्टर के रूप में दिखाया गया। इसमें हनुमान को पर्वत उठाते हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *