Google Analytics Meta Pixel
भावुक पोस्ट के साथ वान डर डुसेन ने खत्म किया क्रिकेट करियर

भावुक पोस्ट के साथ वान डर डुसेन ने खत्म किया क्रिकेट करियर

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज रसी वान डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले यानी बुधवार को ही क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने उन्हें अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था। इसके बाद गुरुवार को डुसेन ने सोशल मीडिया पर एक लंबा भावुक पोस्ट साझा कर अपने करियर और सफर को याद किया।

‘गर्व और कृतज्ञता के साथ संन्यास ले रहा हूं’

डुसेन ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं गर्व और गहरी कृतज्ञता के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। प्रोटियाज जर्सी पहनना एक ऐसी उपलब्धि है, जो आपको परखती भी है और आपको शानदार तरीके से पुरस्कृत भी करती है। अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।’

परिवार और सफर को किया याद

उन्होंने अपने शुरुआती जीवन को याद करते हुए लिखा, ‘चार भाइयों एड्रियन, निको, सीई और मैं, इनके बीच बड़े होते हुए प्रोटियाज बैज हमारे लिए हमेशा सबसे खास रहा। हम इस खेल को जीते थे और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाना मेरे लिए गर्व की बात थी। मैं अपने माहौल, साथियों के प्यार और महान बनने की चाह का नतीजा हूं।’

टीम, बोर्ड और साथियों का जताया आभार

डुसेन ने अपने पोस्ट में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका, कोच, मैनेजमेंट और टीम के साथियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, ‘क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका और सभी कोचों-मैनेजर्स का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे प्रोटियाज जर्सी पहनने का मौका दिया।’ साथ ही डुसेन ने अपने एजेंट और दोस्त का जिक्र करते हुए कहा, ‘आपकी वफादारी और समझदारी मेरे पूरे करियर में मेरी दिशा बनी रही।’

पत्नी और फैंस के लिए खास संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *