नेवादा। अमेरिका के नेवादा राज्य में लास वेगास के पास स्थित नेलिस एयर फोर्स बेस पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहाँ वायुसेना का एक अत्याधुनिक एफ-35 फाइटर जेट उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती अपुष्ट खबरों में इस विमान के एफ -15 होने की चर्चा थी, लेकिन बाद में आधिकारिक सूत्रों और सैन्य बयानों के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि क्रैश होने वाला विमान वास्तव में एफ -35 फाइटर जेट था। यह घटना नेवादा के क्लार्क काउंटी इलाके में हुई, जिससे सैन्य हलकों में कु