Google Analytics Meta Pixel
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस, नई तारीख आई सामने

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस, नई तारीख आई सामने

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं किया है। लेकिन फिल्म को लेकर लोगों में बज बना हुआ है। मगर अब फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस में कन्फ्यूजन पैदा हो गया है। कन्फ्यूजन इस बात का है कि ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है या 17 अप्रैल को? आखिर क्यों दर्शकों को हुआ ये कन्फ्यूजन और क्या ‘धुरंधर 2’ की लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया है?

क्या अब 10 अप्रैल को नहीं रिलीज होगी ‘भूत बंगला’?

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। लेकिन बुक माय शो ऐप पर फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल दिखाने लगी, जिसके बाद फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर कन्फ्यूज हो गए।इसके बाद ऐसी खबरें चलने लगीं कि मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की धूम को देखते हुए फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज में देरी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

मेकर्स ने नहीं की घोषणा, फैंस हुए कन्फ्यूज

हालांकि, अभी तक ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। मेकर्स ने बीते सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, इसमें भी उन्होंने फिल्म की रिलीज तिथि 10 अप्रैल, 2026 ही बताई है।इसके बाद अब फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर कन्फ्यूज हैं और मेकर्स से फिल्म की सही रिलीज डेट बताने की मांग कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *