Google Analytics Meta Pixel
नियम तोड़ना पड़ा महंगा, शाहीन अफरीदी को चुकाना होगा 10 लाख PKR

नियम तोड़ना पड़ा महंगा, शाहीन अफरीदी को चुकाना होगा 10 लाख PKR

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में शाहीन शाह अफरीदी पर उनकी ही टीम लाहौर कलंदर्स ने 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोपों के बाद की गई है।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब टीम होटल में कुछ अनधिकृत लोगों के प्रवेश को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने आपत्ति जताई। रिपोर्ट के मुताबिक, ये चार लोग सिकंदर रजा के जानने वाले थे, जिन्हें खिलाड़ियों के कमरे में आने की अनुमति नहीं दी गई थी।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सुरक्षा अधिकारियों और पीएसएल के सीईओ सलमान नजीर ने स्पष्ट रूप से इस अनुरोध को खारिज कर दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा ने उन लोगों को कमरे में एंट्री दिलाई।

सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का उल्लंघन कैसे हुआ?

पंजाब पुलिस के मुताबिक, इन मेहमानों ने खिलाड़ियों के कमरे में लगभग तीन घंटे बिताए, जबकि सुरक्षा नियमों के तहत किसी भी बाहरी व्यक्ति का इस तरह प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। हालांकि, सिकंदर रजा का दावा था कि मेहमान केवल 40 मिनट के लिए रुके थे। पुलिस द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि दोनों खिलाड़ियों ने सुरक्षा अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी की, जो खिलाड़ियों और टीम की सुरक्षा के लिए बनाए गए थे।

लाहौर कलंदर्स का बयान

इस पूरे मामले पर लाहौर कलंदर्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *