प्रियदर्शन ‘भूत बंगला’ से एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए उनकी और अक्षय कुमार की हिट जोड़ी 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है और दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।हाल ही में अमर उजाला से खास बातचीत में प्रियदर्शन ने ‘भूत बंगला’ को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म किसी पुरानी हॉरर कॉमेडी की तरह नहीं है। इसे ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्म समझना गलत होगा। इस दौरान प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के साथ अपने पुराने तालमेल, सेट के माहौल और आज की फिल्ममेकिंग में आए बदलावों पर भी खुलकर बात की।
14 साल बाद साथ लौटे हैं, लेकिन भरोसा वही है
अक्षय कुमार के साथ दोबारा काम करने पर प्रियदर्शन ने कहा, ‘हम 14 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। अब तक हमने 8 फिल्में साथ की हैं। लेकिन हमारे बीच जो भरोसा है, वो वही है। हमने पहले भी साथ में कई फिल्में की हैं। जब चीजें हमारे बीच काम करने लगीं, तो हमने बहुत तेजी से काम किया।कई फिल्में साथ कीं और उसी दौरान एक समझ बन गई। अब हालत ये है कि मुझे अक्षय को किसी विषय के लिए मनाना नहीं पड़ता। अगर मुझे कोई फिल्म अच्छी लगती है, तो मैं बस उससे कहता हूं कि मैं इस फिल्म को लेकर उत्साहित हूं, हम ये करना चाहते हैं। अगर वो भी उत्साहित हैं, तो बात वहीं बन जाती है। यही वो भरोसा है, जो इतने साल में बना है।’
‘भूत बंगला’ को ‘भूल भुलैया’ जैसा समझना गलत होगा
फिल्म को लेकर निर्देशक ने कहा कि लोगों को शायद ये लग सकता है कि ‘भूत बंगला’ भी उसी तरह की फिल्म होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। ये ‘भूल भुलैया’ जैसी बिल्कुल नहीं है। वो एक मनोवैज्ञानिक रहस्य-रोमांच वाली फिल्म थी। ये एक फैंटेसी है।लेकिन फैंटेसी होने के बावजूद इसमें बहुत-सी ऐसी चीजें हैं, जिन पर भारत में लोग विश्वास करते हैं। जैसे काला जादू, भूत-प्रेत, बलि और ऐसी कई बातें, जो लोककथाओं और पौराणिक मान्यताओं का हिस्सा हैं। हमने इन सारी चीजों को फिल्म में शामिल किया है।उन्होंने आगे कहा कि लेकिन सबसे जरूरी बात ये थी कि ये सब सिर्फ यूं ही न हो। हमने इसमें ह्यूमर डाला, तर्क डाला, डर वाले सीन डाले और इन सबको मिलाकर तैयार किया। मे