नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को बुलियन पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 1040 रुपये गिरकर 2.27 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 1050 रुपये गिरकर 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
वैश्विक बाजार में सोने-चांदी का हाल
वैश्विक बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बढ़ती ऊर्जा कीमतों ने महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया है, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ी हैं। इसी वजह से निवेशकों का रुझान सोने से हटता दिख रहा है। स्पॉट गोल्ड 0.6% गिरकर 4,466.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.6% गिरकर 4,496.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। स्पॉट सिल्वर 1.3% गिरकर 68.67