राम चरण आज 41 साल के हो गए हैं। पैन इंडिया सुपरस्टार राम चरण ने अपने करियर में एक्शन से लेकर कई रोमांटिक फिल्में की हैं। आज राम चरण के जन्मदिन पर जानिए उनकी नेटवर्थ से लेकर उनकी आने वाली फिल्म ‘पेद्दी’ के बारे में।
राम चरण की नेटवर्थ
तेलुगु सिनेमा में अपनी पहली सफल फिल्म से लेकर ‘आरआरआर’ जैसी वैश्विक हिट फिल्म तक, राम चरण आज भारत के सबसे सफल और प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक बन चुके हैं। फिल्मों की सफलता के अलावा उनका पैसा कमाने का सफर भी बहुत शानदार है। उन्होंने समझदारी से निवेश किया है, बड़े ब्रांडों के साथ काम किया है और वह आज कई करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।कथित तौर पर राम चरण की कुल संपत्ति लगभग 1,300 से 1,400 करोड़ रुपये बताई जाती है। इससे वह भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में गिने जाते हैं। फिल्मों से मिलने वाली फीस उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा है, लेकिन बिजनेस और निवेश से भी उनकी संपत्ति लगातार बढ़ रही है।