Google Analytics Meta Pixel
अनन्या बिड़ला सबसे अमीर, करोड़ों की मालकिन

अनन्या बिड़ला सबसे अमीर, करोड़ों की मालकिन

आईपीएल सिर्फ क्रिकेट नहीं है, अब यह पैसा, पावर, ब्रांड और ग्लैमर का सबसे बड़ा मंच बन गया है। हालांकि, 18 सीजन बीत जाने के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि अब सिर्फ फ्रेंचाइजी मालिक ही नहीं, बल्कि उनकी बेटियां भी पैस-पावर और ग्लैमर की दुनिया में अपनी मजबूत और अलग पहचान बना रही हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अनन्या बिड़ला इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं। उनके परिवार की कंपनी आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कंसोर्टियम यानी कुछ अलग कंपनियों के साथ मिलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी 16000+ करोड़ रुपये में खरीद ली। इसी के साथ आरसीबी आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई।हालांकि, इसके बाद कुमार मंगलम बिड़ला और आरसीबी के नए चेयरमैन और कुमार मंगलम के बेटे आर्यमान बिड़ला चर्चा में हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अनन्या बिड़ला की हो रही है। फैंस आरसीबी टीम की इस नई मालकिन की रील्स खूब शेयर कर रहे हैं और पैपराजी भी अनन्या के फोटोज शेयर करने का मौका नहीं छोड़ रहे। फ्रेंचाइजी मालिकों के बेटियों में सिर्फ अनन्या ही नहीं, इस लिस्ट में ईशा अंबानी, काव्या मारन, सुहाना खान और जाह्नवी मेहता भी शामिल हैं। जब भी ये किसी पब्लिक फंक्शन में या किसी गेदरिंग में जाती हैं, सुर्खियों में बन ही जाती हैं।भारत के सबसे शक्तिशाली बिजनेस और एंटरटेनमेंट परिवार से आने वाली बेटियां अब सिर्फ स्टेडियम में स्टैंड्स में नजर आने वाले चेहरे भर नहीं रह गई हैं, इनमें से कुछ बड़ी कंपनियां संभाल रही हैं, कुछ क्रिकेट फ्रेंचाइजी का चेहरा बन चुकी हैं, तो कुछ धीरे-धीरे उन पारिवारिक साम्राज्यों में अपनी जगह बना रही हैं, जो खेल से कहीं आगे तक फैले हुए हैं।निजी संपत्ति की बात करें तो (पूरे परिवार की कुल संपत्ति नहीं), अनन्या बिड़ला इस सूची में सबसे ऊपर नजर आती हैं। उनके बाद ईशा अंबानी और काव्या मारन का स्थान है, जबकि सुहाना खान और जान्हवी मेहता इस सूची में अभी अपनी पैठ बना रही हैं और अभी अपने करियर को आगे बढ़ाने के दौर में हैं। हालांकि, यहां एक अहम बात ध्यान रखने वाली है कि ये सभी आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित अनुमान हैं, न कि आधिकारिक या ऑडिटेड घोषणाएं। खासकर जाह्नवी मेहता के मामले में उनकी व्यक्तिगत संपत्ति का कोई स्पष्ट और विश्वसनीय सार्वजनिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। आइए इन सबके बारे में एक-एक कर जानते हैं…

अनन्या बिड़ला: विरासत नहीं, खुद की बनाई पहचान

अनन्या बिड़ला इस लिस्ट में सबसे ऊपर इसलिए हैं क्योंकि उनकी कहानी सिर्फ पा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *