काठमांडू। दुनिया की अर्थव्यवस्था पर ईरान और अमेरिका-इजराइल हमले का असर दिख रहा है। तेल की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। कई देशों में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और पेट्रोल स्टेशन पर राशनिंग शुरू कर दी गई है। नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन (एनओसी) ने पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
मीडिया रिपोर्ट में एनओसी के हवाले से कहा गया है कि नेपाल में पेट्रोल, केरोसीन और डीजल की कीमतों में 15 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जो आज आधी रात से लागू हो जाएगी। पिछली बार कीमतों में बदलाव 15 मार्च को किया गया था। नए बदलाव के बाद पेट्रोल की कीमतें अब पहली कैटेगरी में 184.50 रुपए प्रति लीटर, दूसरी कैटेगरी में 186 रुपए और तीसरी कैटेगरी में