सिनेमा में इन दिनों एक्शन फिल्मों का दौर चल रहा है। सिर्फ भारतीय सिनेमा में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड सिनेमा में भी ब्रूटल एक्शन की होड़ चल रही है। अभी तक विध्वंसक एक्शन फिल्मों में ‘मार्को’, ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों का जिक्र किया जाता रहा है। लेकिन अब एक ऐसी फिल्म आ रही है, जिसे देखकर आप इन सभी फिल्मों के एक्शन को भूल जाएंगे।ये फिल्म भारत के कई एक्शन हीरोज को अपने अंदर समेट लेगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं हांगकांग की आगामी एक्शन फिल्म ‘द फ्यूरियस’ की। अभी फिल्म का ट्रेलर ही सामने आया है, लेकिन फिल्म के एक्शन को लेकर ये लगातार चर्चाओं में बनी हुई है।
ट्रेलर में दिखी ये कहानी