आईपीएल की ऐतिहासिक सफलता के बीच अब श्रेय को लेकर नई बहस छिड़ गई है। आईपीएल के पहले चेयरमैन ललित मोदी और लखनऊ सुपरजाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका के बीच सोशल मीडिया पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी।
आरसीबी और आरआर की रिकॉर्ड डील बनी वजह
हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की बिक्री ने इतिहास रच दिया। आरआर फ्रेंचाइजी 15,000+ करोड़ और आरसीबी फ्रेंचाइजी 16000+ करोड़ की कीमत पर बिकीं। आरसीबी की वैल्यूएशन 450 करोड़ रुपये से बढ़कर 16000+ करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जिसने आईपीएल के बिजनेस मॉडल को फिर से चर्चा में ला दिया।
गोयनका ने जय शाह को दिया श्रेय
इन दोनों डील के बाद लखनऊ सुपरजाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने इस सफलता का श्रेय जय शाह को दिया। उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘राजस्थान रॉयल्स, जिसे 2008 में लगभग 270 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, अब 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिक चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जिसे करीब 485 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, 16,600 करोड़ से अधिक में बिक गई। एक ही हफ्ते में दो फ्रेंचाइजी, दोनों की कीमत 15,000+ करोड़ से ऊपर पहुंच गई।’गोयनका ने लिखा, ‘यह वैल्यू आईपीएल की उस मजबूत ढांचे की वजह से बनी है, जिसमें ब्रॉडकास्ट और डिजिटल राइट्स को शानदार स्ट्रैटेजी से तैयार किया गया। साथ ही, ऐसी गवर्नेंस बनाई गई जिसने बड़े ब्रांड्स को प्रीमियम स्तर पर निवेश करने का भरोसा दिया। इसका बड़ा श्रेय जय शाह के विजन को जाता है।’ मौजूदा आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, इससे पहले बीसीसीआई सचिव थे।
ललित मोदी का पलटवार, कही यह बात