Google Analytics Meta Pixel
तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से 25 नवंबर को टकराएगा तूफान निवार

तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से 25 नवंबर को टकराएगा तूफान निवार

बंगाल की खाड़ी से सटे तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले दो दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘निवार’ (Cyclone Nivar) 25 नवंबर को इन राज्यों के समुद्री तट से टकरा सकता है। इस दौरान 100 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

सोमवार शाम को जारी बुलेटिन में IMD ने कहा कि निवार तूफान बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। 25 नवंबर की दोपहर में यह तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार कर सकता है। तूफान के असर से इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *