Google Analytics Meta Pixel
शाकिब की वापसी से BCB में नई हलचल, फैंस में उत्साह

शाकिब की वापसी से BCB में नई हलचल, फैंस में उत्साह

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष हबीबुल बशर ने कहा है कि वह चाहते हैं कि अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन वापस वतन लौटकर कम से कम दो और वर्ष तक देश की तरफ से खेलें, जिसमें 2027 का वनडे विश्व कप भी शामिल है।

बशर ने की शाकिब से वतन वापसी की गुजारिश

शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग पार्टी के सदस्य रहे 38 वर्षीय शाकिब अपनी सरकार के पतन के बाद अमेरिका चले गए थे और अंतरिम सरकार ने उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने से रोक दिया था। लेकिन इस साल की शुरुआत में नई सरकार के गठन के बाद पद संभालने वाले बशर चाहते हैं कि शाकिब वापस वतन लौटकर फिर से देश की तरफ से खेलें।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं होंगे शामिल

बशर ने कहा कि शाकिब की वापसी पर विचार किया जा रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 अप्रैल से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला में उन्हें टीम में रखना संभव नहीं हो पाएगा क्योंकि इसमें अब बहुत कम समय बचा है। उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अब अधिक समय नहीं बचा है। मुझे पता नहीं है कि हाल में शाकिब ने कितनी क्रिकेट खेली है। उनके बारे में मैं जितना जानता हूं उसके आधार पर यह कह सकता हूं कि वह ऐसे खिलाड़ी नहीं है जो कल आकर ही खेलना शुरू कर दें।’ बशर ने क्रिकबज से कहा, ‘उन्हें भी अभ्यास की जरूरत पड़ती है। इसमें भावनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। निश्चित तौर पर अगर हम शाकिब के बारे में सोच रहे हैं तो उन्हें लंबे समय तक टीम से जोड़ने के बारे में सोचेंगे।’

दो साल और खेल सकते हैं शाकिब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *