Google Analytics Meta Pixel
राकेश बेदी ने कहा—सीन को गलत समझा गया

राकेश बेदी ने कहा—सीन को गलत समझा गया

71 साल के मशहूर अभिनेता राकेश बेदी इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म ने अब तक 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। लेकिन उनके साथ एक पुराना विवाद अभी भी चल रहा है। जिस पर राकेश बेदी ने सफाई दी है।

राकेश ने विवाद पर दी सफाई?

पिछले साल नवंबर में ‘धुरंधर’ के ट्रेलर लॉन्च के समय एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें राकेश बेदी अपनी सह-अभिनेत्री सारा अर्जुन के कंधे पर किस करते हुए नजर आए थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे गलत तरीके से पेश किया और उनकी आलोचना की। राकेश बेदी ने हाल ही में रेड एफएम पॉडकास्ट में इस बारे में साफ-साफ बताया।

उन्होंने कहा, ‘सारा फिल्म ‘धुरंधर’ में मेरी बेटी के रोल में हैं। शूटिंग के दौरान भी जब वह आती थीं, मैं उसे गले लगाता और प्यार से उसके माथे पर किस कर देता था। ठीक वैसे ही जैसे कोई पिता अपनी बेटी से करता है। मैं उसे हमेशा कहता, ‘चिंता मत करो, हम मिलकर अच्छा काम करेंगे।’

कुछ ने किया राकेश का बचाव

राकेश ने कहा, ‘ट्रेलर लॉन्च पर भी मैंने उसी प्यार से उसका अभिवादन किया। लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत अर्थ निकाल लिया और तरह-तरह की बातें करने लगे।’ राकेश ने आगे कहा, ‘लोगों को बस बोलने का बहाना चाहिए होता है। कुछ लोग तो बस कहते रहते हैं। शुक्र है, कई लोगों ने मेरा बचाव भी किया।’

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के बारे में

फिल्म ‘धुरंधर 2’, 19 मार्च 2026 को सिनेमाघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *