Google Analytics Meta Pixel
एक्शन, साइंस-फिक्शन और ड्रामा का मिलेगा जबरदस्त कॉम्बिनेशन

एक्शन, साइंस-फिक्शन और ड्रामा का मिलेगा जबरदस्त कॉम्बिनेशन

बॉलीवुड की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ रिलीज हो चुकी है। मगर आने वाले हफ्ते में हॉलीवुड में भी एक के बाद एक हाई ऑक्टेन एक्शन और थ्रिलर फिल्में रिलीज होने वाली है। जिनमें से एक का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जानिए इस हफ्ते रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मे –

दे विल किल यू

फिल्म ‘दे विल किल यू’ एक एक्शन, कॉमेडी फिल्म है। जिसमें एक पूर्व कैदी महिला का किरदार दिखाया है। वह एक हाउसहेल्प की जॉब के लिए न्यूयॉर्क शहर के रहस्यमय इलाके में पहुंचती है। जहां लोगों के गायब होने की घटनाएं घट रही हैं। वहां जा कर एशिया रीव्स के साथ बहुत कुछ अप्रत्याशित होता है। कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में जाजी बीट्ज, मायहाला, पैटरसन जोसेफ, टॉम फेल्टन मुख्य किरदार हैं।

फॉर्बिड्डन फ्रूट

‘फॉर्बिड्डन फ्रूट’ एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। कहानी में एप्पल, चेरी और फिग नाम की जादूगरनियों साथ मिलकर अपना एक ग्रुप चलाती हैं। बाद में पम्पकिन नाम का एक किरदार उनसे जुड़ जाती है। जिसके बाद उन सब के बीच अफरा- तफरी मचा देती है। इस किरदार के आने से उन सब के बीच संदेह पैदा हो जाता है। फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। लिली रेनहार्ट, लोला टंग, विक्टोरिया पेड्रेटी, एलेक्जेंड्रा शिप, एम्मा चेम्बरलेन इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे।

शी डांसेस

शी डांसेस बहुत ही मार्मिक विषय पर बात करती है। पिता और बेटी के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *