बोगोटा|दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को हुआ भीषण सैन्य विमान हादसा न सिर्फ कोलंबिया, बल्कि पूरे अमेरिकी महाद्वीप को झकझोर देने वाला साबित हुआ। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद सैनिकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें बड़ी संख्या में जवानों की जान चली गई और कई घायल हो गए। इस हादसे ने सेना की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी खामियों और आपात तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती जांच में हमले की आशंका से इनकार किया गया है, लेकिन तकनीकी खराबी की संभावना जताई जा रही है।
पूरी बात को ऐसे समझा जा सकता है कि कोलंबिया के अमेजन क्षेत्र में स्थित पुटुमायो प्रांत के प्यूर्टो लेगुइजामो शहर में सोमवार को एक बड़ा सैन्य विमान हादसा हो गया। यह विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 128 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर सैनिक शामिल थे। कोलंबिया की सेना के प्रमुख जनरल ह्यूगो एलेजांद्रो लोपेज बैरेटो ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक कम से कम 66 सैनिकों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। चार सैन्य कर्मी अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
कोलंबिया के रक्षा मंत्राी ने इस हादसे पर क्या कहा?
इस हादसे पर कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना पूरे देश के लिए बहुत पीड़ादायक है। उन्होंने यह भी साफ किया कि अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं मि