फिल्म ‘धुरंधर 2’ के भारतीय बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने हैरान कर दिया है। यह फिल्म देश और दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी है। पाकिस्तान में रिलीज ना होने के बाजवूद भी ‘धुरंधर 2’ को लेकर वहां भी खूब चर्चा है। साथ ही एक पाकिस्तानी राजनेता इस फिल्म की वजह से ट्रोल भी हो रहा है। जानिए कौन है वो? और फिल्म ‘धुरंधर 2’ से उसका नाता है।
क्यों ट्रोल हुआ पाकिस्तानी राजनेता?
‘धुरंधर 2’ के बाद पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल सोशल मीडिया पर अब ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, फिल्म का पहला पार्ट रिलीज होने पर नबील गबोल ने दावा किया था, फिल्म ‘धुरंधर’ में पॉलिटिशियन जमील जमाली का किरदार उनसे ही इंस्पायर है। अब ‘धुरंधर 2’ में जमील जमाली को भारत का जासूस फिल्म में दिखाया गया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्तानी राजनेता को ट्रोल कर रहे हैं, दरअसल वह अपने पुराने बयान से अब पल्ला झाड़ रहे हैं।
यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
नबील गबोल को लेकर एक यूजर ने ट्विटर पर कमेंट किया, ‘पहले बड़े गर्व से दावा कर रहे थे कि ‘धुरंधर’ का किरदार जमील जमाली उन्हीं से प्रेरित था। वे मुस्कुराते, शरमाते और इंटरव्यू