Google Analytics Meta Pixel
CSK के सामने मुश्किल सवाल—धोनी किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी?

CSK के सामने मुश्किल सवाल—धोनी किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2026 के लिए अपनी तैयारियां काफी पहले शुरू कर दी थीं। पिछले दो सीजन से प्लेऑफ में जगह न बना पाने के बाद टीम इस बार किसी भी तरह वापसी करना चाहती है। टीम के दिग्गज एमएस धोनी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ लगातार प्रैक्टिस सेशंस में नजर आए, जिससे साफ है कि टीम इस सीजन को हल्के में नहीं ले रही। हालांकि इस बार टीम का चेहरा बदला हुआ है। रवींद्र जडेजा और सैम करन जैसे बड़े नाम टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन युवाओं पर भरोसा जताया गया है।

ताकत: ऑलराउंडर्स और मजबूत बल्लेबाजी

सीएसके की सबसे बड़ी ताकत इस बार उसके पास मौजूद बहुमुखी प्रतिभाएं हैं। 25 खिलाड़ियों में से 11 ऐसे हैं जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान दे सकते हैं। शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अमान खान जैसे खिलाड़ी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में टीम को संतुलन देते हैं, जबकि स्पिन विभाग में प्रशांत वीर, अकील होसेन और श्रेयस गोपाल जैसे विकल्प मौजूद हैं। बल्लेबाजी की बात करें तो टीम इस बार काफी मजबूत नजर आती है। पिछले सीजन में गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में टीम संघर्ष करती दिखी थी, लेकिन अब संजू सैमसन और सरफराज खान के जुड़ने से गहराई बढ़ी है। इसके अलावा प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा जैसे विस्फोटक हिटर्स भी हैं। टॉप ऑर्डर में गायकवाड़, सैमसन और युवा आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ी हैं, जबकि मिडिल ऑर्डर में दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और धोनी जैसे अनुभवी नाम मौजूद हैं।

कमजोरी: गेंदबाजी और धोनी का रोल चिंता

चेन्नई की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी गेंदबाजी मानी जा रही है। टीम में अनुभव की कमी है और कई खिलाड़ी चोट से जूझते रहे हैं। खलील अहमद और मैट हेनरी नई गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन डेथ ओवर्स में टीम के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *