Google Analytics Meta Pixel
मेटा ने अपने प्लेटफॉर्म्स पर लांच किए नए एंटी-स्कैम टूल्स

मेटा ने अपने प्लेटफॉर्म्स पर लांच किए नए एंटी-स्कैम टूल्स

सैन फ्रांसिस्को । यूजर्स को ऑनलाइन ठगी से बचाने मेटा कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नए एंटी-स्कैम टूल्स लॉन्च किए हैं। साइबर अपराधी अब पहले की तुलना में ज्यादा चालाक हो गए हैं और तुरंत ठगी करने के बजाय धीरे-धीरे लोगों का भरोसा जीतकर उन्हें जाल में फंसाते हैं। ऐसे में इन टूल्स का उद्देश्य यूजर्स को फेक जॉब ऑफर, फ्रेंड रिक्वेस्ट के जरिए पैसे मांगने और अकाउंट लिंकिंग जैसे धोखाधड़ी के तरीकों से पहले ही सावधान करना है। नए फीचर्स संदिग्ध गतिविधियों पर पहले ही चेतावनी देकर यूजर्स को सुरक्षित रखने में मदद करेंगे। फेसबुक पर अब संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर यूजर्स को अलर्ट मिलेगा। यदि किसी ऐसे अकाउंट से रिक्वेस्ट आती है जिसमें बहुत कम म्यूचुअल फ्रेंड्स हैं या जिसकी लोकेशन अलग देश की दिखाई देती है, तो स्क्रीन पर चेतावनी संदेश दिखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *