ऋतिक रोशन के प्रोडक्शन हाउस ‘HRX फिल्म्स’ और ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने नई कॉमेडी फिल्म ‘मेस’ बनाने का ऐलान किया है। इस फिल्म का निर्देशन ‘लूटकेस’ और ‘क्रू’ जैसी फिल्में बना चुके राजेश ए. कृष्णन करेंगे। यह फिल्म एक ऐसी रात की कहानी है जहां चोर एक सनकी आदमी के घर में फंस जाते हैं।
इसमें चोरों का एक गैंग एक ऐसे आदमी के घर में चोरी करने के इरादे से घुसता है जिसे ओसीडी (OCD – ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर) है। यानी वह सफाई और चीजों को व्यवस्थित रखने के मामले में काफी सनकी है। घर में घुसने के बाद चोरों के लिए वहां से जिंदा और सुरक्षित निकलना ही सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है।